फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला को पीटने मामले में तीन पर केस

Thu, 25 Apr 2024 06:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के भड़पुरा गांव स्थित अपने घर में मौजूद एक महिला की पिटाई किए जाने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले में एएसपी ने घटना का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भड़पुरा गांव निवासी राजेशा मंगलवार को अपने घर पर अकेली थी। परिजन खेत गए थे। तभी गांव निवासी अजब सिंह, मोनू और सोनू उसके घर में घुस आए और उसे गाली गलौज करने लगे। महिला ने आरोपियों का विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी। जिसमें महिला गंभीर घायल हो गई। उसकी चीख पुकार की आवाज को सुनकर आस-पास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
विज्ञापन

एएसपी राजेश भारती ने बताया कि घटना का संज्ञान में आई है। सोरोंजी थाना प्रभारी को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें