फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश से आहत युवक के खुदकुशी प्रकरण में चार पर केस

Tue, 25 Feb 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। पत्नी के साथ दोस्तों ने दुष्कर्म करने की कोशिश की थी, विरोध करने पर युवक को धमकाया था। आहत होकर कस्बा निवासी युवक ने जान दे दी थी। विधवा ने न्यायालय के आदेश पर पति के चार दोस्तों को खुदकुशी का जिम्मेदार बताते हुए बेवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के एक मोहल्ला की रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी शादी जनपद फिरोजाबाद के एक गांव निवासी युवक के साथ 10 साल पहले हुई थी। 5 साल से वह कस्बा के मोहल्ला ब्रह्मनान में एक किराए के घर में पति के साथ रह रही थीं। पति साइकिल की दुकान पर मरम्मत का काम करते थे। वहां आरोपी राजदीप और कुलदीप से पति की दोस्ती हो गई थी। दोनों का घर पर आना जाना हो गया था। एक दिन आरोपियों ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जानकारी होने के बाद जब पति ने विरोध किया तो चारों आरोपी सगे भाइयों ने उन्हें धमकाया। आहत होकर दो अक्तूबर 2024 को पति ने खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार सगे भाई राजदीप, कुलदीप, सौरभ और अखिलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें