फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आगरा में BJP विधायक और बेटे के खिलाफ मुकदमा, युवती ने लगाया दुष्कर्म, मारपीट और गर्भपात का आरोप

Tue, 20 Sep 2022 10:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि 'विधायक और उनके बेटे के खिलाफ युवती ने शिकायत की थी। इस पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।'
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी छोटेलाल वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा और उनके बेटे लक्ष्मीकांत के खिलाफ थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें दुष्कर्म, मारपीट, गर्भपात, पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी, जहरखुरानी सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन


सदर क्षेत्र की रहने वाली युवती ने अपनी शिकायत में लिखा कि वर्ष 2003 में 17 साल की थी। पढ़ाई कर रही थी। उसकी दोस्ती वर्तमान में विधायक छोटेलाल वर्मा की बेटी से थी। इस दौरान उसके घर दया नगर में आना-जाना हो गया। तब विधायक के बेटे लक्ष्मीकांत वर्मा से परिचय हुआ। 16 नवंबर 2003 को लक्ष्मीकांत ने अपने घर बुलाया। उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दे दी, जिससे उसे होश नहीं रहा। आरोप है कि लक्ष्मीकांत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एक घंटे बाद जब होश आया तो उसे अपने साथ हुई घटना का पता। इसकी शिकायत करने की कहने पर आरोपी ने धमकी दी। कहा कि पिता नेता हैं। उसके परिवार को तबाह कर देंगे। भाई को जान से मरवा देंगे। बाद में वह उससे शादी करने की कहने लगा। बदनामी के डर की वजह से उसने शिकायत नहीं की। आरोपी ने उसकी वीडियो बना ली थी। इसे वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा।

कैफे पर भी कराई नौकरी, कर ली दूसरी शादी

पीड़िता ने कहा कि उसके पिता की नौकरी छूट गई थी। वह संकट में थी। तब लक्ष्मीकांत ने मंदिर में शादी कर ली। वह उससे शारीरिक संबंध बनाता। उसने संजय प्लेस में एक साइबर कैफे खोला। इसमें उसका दोस्त भी पार्टनर था। वह रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती थी। एक दिन पुलिस ने छापा मारकर पकड़ लिया। तब लक्ष्मीकांत ने उसे धमकाया। पिता का नाम लेने से मना कर दिया। हालांकि निर्दोष होने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। सदमे में होने की वजह से वह जालंधर में रहने लगी। 13 फरवरी 2006 लक्ष्मीकांत ने दूसरी युवती से शादी कर ली। इसका पता चलने पर उसको मां-बाप ने घर से निकाल दिया। इस बारे में वह विधायक से मिलने गई। उन्होंने लक्ष्मीकांत के दोस्त के घर में रख दिया।

कई बार कराया गर्भपात

पीड़िता का कहना है कि लक्ष्मीकांत उसे खर्च के लिए रुपये नहीं देता था। उसके एक बेटी हुई। विधायक ने उन पर वंश चलाने के लिए बेटा पैदा करने का दबाव बनाया। इसके लिए कोख में बेटी होने पर कई बार गर्भपात भी कराया। अब हिस्सा नहीं देना पड़े, इसके लिए संपत्ति से निकालना चाहते हैं। बच्चों की जान का भी खतरा है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।

ये बोले विधायक 

विधायक छोटेलाल वर्मा ने कहा कि 'युवती से मेरी कभी बात नहीं हुई। आरोप निराधार हैं। अभी लखनऊ में हूं। आगरा आने पर पुलिस के समक्ष अपना पक्ष रखूंगा।' 

जांच के बाद दर्ज किया गया मुकदमा 

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि 'विधायक और उनके बेटे के खिलाफ युवती ने शिकायत की थी। इस पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें