फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सेवानिवृत्त सैनिक पर जानलेवा हमले के मामले में 13 पर केस

Fri, 27 Dec 2024 06:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- कस्बा कुसमरा में हुई थी वारदात, किशनी पुलिस कार्रवाई में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


कुसमरा। कस्बा के वार्ड नंबर 10 के रहने वाले सेवानिवृत्त सैनिक पर जमीन के विवाद में हुए जानलेवा हमला के मामले में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी घर के पास के ही रहने वाले हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के कस्बा कुसमरा वार्ड नंबर 10 निवासी सेवानिवृत्त सैनिक बाल गोविंद शुक्ला ने बताया कि उनकी 20 बीघा जमीन है। 21 अक्तूबर की सुबह वह अपने पिता व चाचा के साथ खेत पर काम कर रहे थे। तभी मौजा के रहने वाले प्रभाष मिश्रा, जीतू मिश्रा, अंशुल, मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, रजत गुप्ता, प्रियांक गुप्ता, अशोक यादव अपने 6 अन्य साथियों के साथ वहां आए। लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया और अंशुल ने उनको जान से मारने के इरादे से तमंचा से फायर कर दिया। मारपीट करने के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों के आने पर उनकी जान बच सकी। आरोपी भू-माफिया हैं और उन पर कई मामले दर्ज हैं। उनकी शिकायत करने पर ही जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें