मैनपुरी। कोरोना टीकाकरण के दौरान बिना टीका लगाए ही कार्ड जारी करने का एक मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब वह बुधवार को टीका लगवाने कार्ड लेकर अस्पताल पहुंचा। यहां ऑनलाइन चेक करने पर पता चला कि उसे टीका लगा ही नहीं है। चालक से पूछताछ की गई तो उसे बताया गया कि वह आरटीओ कार्यालय पर चालक स्पेशल टीकाकरण में टीकाकरण कराने के लिए गया था। वहां उसे ये कार्ड जारी किया गया, लेकिन टीका नहीं लगाया गया था।
शहर के मोहल्ला राजा का बाग निवासी चालक सोरन सिंह बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में संचालित सत्र पर टीका लगवाने पहुंचा। उसके पास 12 अप्रैल 2021 को पहले टीकाकरण का कार्ड भी था। जिला अस्पताल में दूसरे डोज से पहले यहां तैनात कर्मचारी ने ऑनलाइन जांच की तो सोरन सिंह को पहला टीका उपलब्ध नहीं हो रहा था। जानकारी सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग को दी गई।
सीएमएस ने चालक से पूंछा कि उसने पहला टीका कहां लगवाया था तो चालक ने बताया कि 12 अप्रैल को चालक स्पेशल सत्र में आरटीओ कार्यालय पर वह टीका लगवाने गया था। वहां उसे कार्ड जारी कर दिया गया। जब उससे पूंछा कि वहां टीका लगा था तो उसने कहा कि उसे टीका नहीं लगा था। सीएमएस ने उसे चालक स्पेशल सत्र पर भेजा। इसके बाद उसे बुधवार को पहला टीका लगवाया गया।
मामले की जानकारी नहीं है किसी ने कोई शिकायत भी नहीं की है। फिर भी जांच कराई जाएगी। लापरवाही कहां हुई है उसका पता लगाकर संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. एके पांडेय सीएमओ