फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आग का गोला बनी कार, परिवार ने कूदकर बचाई जान; दृश्य देख सहम गए लोग

Thu, 09 Jan 2025 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

कार में अचानक से आग लग गई, जिसके बाद परिवार के हाथ पांव फूल गए। कार को रोकते हुए परिवार के लोग उसमें से कूद गए। इस दौरान कार पूरी तरह जल गई। 

 
विज्ञापन
आग का गोला बनी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा घूमने आए लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी विजय सहाय की कार में बुधवार शाम को बारहखंभा (शाहगंज) इलाके में अचानक आग लग गई। लपटें निकलता देखकर उन्होंने कार को रोक दिया। इसके बाद पत्नी और बच्चों के साथ कूद गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस और दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


विजय सहाय ने बताया कि बुधवार सुबह वह पत्नी अनुराधा, 12 वर्षीय बेटे अलंकित और दो वर्ष की बेटी अलंकिता को लेकर कार से फतेहपुर सीकरी गए थे। वहां से वापस आते समय शाम 7:30 बजे बारहखंभा के पास कार के बोनट से धुआं निकला। उन्होंने कार को रोक दिया। इतने में ही आग की लपटें उठने लगीं। पत्नी और बच्चों ने कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कार के आगे का हिस्सा जल गया। घटना से रोड पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें