फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार सवारों ने ट्रक को चालक को केबिन से खींच कर पीटा

Thu, 19 Sep 2024 03:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में बाईपास आगरा रोड पर मंगलवार की रात एक कार सवार चार लोगों ने ट्रक चालक को पीट कर घायल कर दिया। आरोपी कट लगने के बाद काफी दूर से ट्रक को पीछा कर रहे थे। राहगीरों को रुकता देख कार सवार वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

अलीगढ़ निवासी बसंत ट्रक चालक हैं। मंगलवार को वह ट्रक में माल लादकर इटावा की ओर जा रहा था। आगरा बाईपास रोड स्टेडियम के पास अचानक पीछे से आई कार ने ओवरटेक किया और सामने लगाकर ट्रक रुकवा लिया। ट्रक रुकते ही कार से उतरे चार युवकों ने चालक को केबिन से बाहर खींच कर पीटना शुरू कर दिया।
खलासी बचाने के लिए आया तो उसके साथ भी हाथापाई कर दी। देर रात मार्ग पर विवाद होता देख कुछ राहगीर रुक गए। वहां लोगों को रुकता देख कार सवार वापस आगरा रोड की ओर भाग गए। चालक ने बताया कि घिरोर कट पर कार में हल्का कट लग गया था। शायद वहीं से कार सवार उसका पीछा कर रहे थे। लोगों को घटना की जानकारी देने के कुछ देर बाद चालक गाड़ी लेकर मैनपुरी करहल मार्ग की ओर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें