करहल। कस्बे के एक मोहल्ले की निवासी किशोरी को गैर समुदाय के युवक ने वीडियो कॉल किया। इस दौरान आरोपी ने किशोरी की अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी किशोरी पर मिलने का दबाव बनाने लगा। साथ ही शादी न होने देने की धमकी देने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। साथ ही रिपोर्ट दर्ज की। प्रभारी थानाध्यक्ष ललित भाटी ने बताया कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी के पड़ोस में बरनाहल क्षेत्र के नगला टीकाराम निवासी ताशू किराए पर मकान लेकर रहता था। वहां से हटने के बाद वह युवती के घर के चक्कर काटने लगा। उसने किसी तरह से किशोरी का मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम आईडी पा लिया। इंस्टाग्राम आईडी पर दोस्ती कर वह किशोरी से से बातचीत करने लगा। एक दिन युवक वीडियो कॉल कर युवती को फुसला कर उसके कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बना लिया। फिर क्या था वह और उसके साथी किशोरी को फोन पर ब्लैकमेल करने लगे थे।