फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

दिल्ली के गांव रिठाक निवासी प्रवीन सिंह मंगलवार रात कार से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे होकर लखनऊ जा रहे थे। कार में उनके साथ दिल्ली विजय बिहार निवासी माजिद, अब्दुल कादिर, शाहरुख, समरूनिशां, अब्दुल मुतल्लिब पुत्र सईद अहमद और रिहान थे। करहल थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 82 के पास कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर पहुंचे यूपी 100 के पुलिसकर्मियों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान अब्दुल मुतल्लिब की मौत हो गई। सूचना पर घायलों और मृतक के परिजन पहुंच गए। हालांकि देरशाम तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें