फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोलर में घुसी कार, भाई सहित प्रधानाध्यापक की गई जान

Thu, 17 Oct 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। काम के बाद थाना बुधवार देर शाम भाई के साथ इटावा से घर लौट रहे कुरावली निवासी प्रधानाध्यापक की कार रोलर से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कुरावली के गांव सराय लतीफ निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक खेमचंद्र शाक्य के पुत्र कृष्णकांत शाक्य (50) और रमाकांत शाक्य (45) किसी काम से इटावा गए थे। कृष्णकांत प्राथमिक विद्यालय नगलाबाग में में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। बुधवार देर शाम दोनों भाई कार से घर लौट रहे थे।
करहल क्षेत्र में मैनपुरी-इटावा मार्ग पर गांव रतिभानपुर के पास कार सड़क किनारे खड़े रोलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग व राहगीर एकत्रित हो गए। कार में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ करहल संतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी पुलिस के साथ पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों भाइयों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। वहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के बाद मृतक के परिजन भी सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे में सगे भाइयों की मौत के बाद घर में चीख पुकार मची है। त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें