फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार ने मां-बेटे को चपेट में लिया, बालक की माैत

Mon, 02 Jun 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अनंत फाइल फोटो - फोटो : अनंत फाइल फोटो
विज्ञापन
भोगांव। दवा लेने के लिए कस्बा जा रही गांव महादिया निवासी महिला और इकलौते पुत्र को नगला पति मोड़ पर कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में 6 साल के मासूम की मौत हो गई। घायल मां को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव महादिया निवासी कौशल किशोर की पत्नी रीता देवी सोमवार की दोपहर करीब दो बजे 6 वर्षीय पुत्र अनंत कुमार के साथ भोगांव दवा लेने जा रही थीं। जैसे ही वह दोनों नगला पति मोड़ के पास पहुंचे। तभी रास्ता पार करने के दौरान भोगांव की ओर से आ रही कार ने मां बेटे को चपेट में ले लिया। हादसे में मासूम अनंत की मौके पर ही मौत हो गई।
रीता घायल हो गईं। इस बीच चालक कार को मौके पर खड़ा छोड़ कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला का अस्पताल में उपचार कराया।
बालक के शव को मोर्चरी में रखवाया। बेटे की मौत से पिता कौशल और घायल मां रीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। अनंत उनका इकलौता पुत्र था। घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें