फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पर कार सवारों ने किया हमला, फायरिंग कर फैलाई दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। गांव मथुरियाहार में नव निर्वाचित प्रधान सोमवार की शाम परिवार के लोगों के साथ घर के बाहर बैठे थे। तभी कई वाहनों से आए आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए फायरिंग करना शुरू कर दी। प्रधान को पीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के एकत्र होने पर हमलावर गाड़ियां छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने वाहनों में तोड़फ़ोड़ कर दी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मथुरियाहार निवासी पुनीत कुमार को रविवार को मतगणना के बाद प्रदान पद पर विजयी घोषित किया गया था। सोमवार की शाम वह घर के बाहर बने हनुमान मंदिर के पास परिवार के सुखदेव, शिवराज और केदार के साथ बैठे हुए थे। करीब 6:30 बजे तीन गाड़ियां वहां आकर रुकीं। आरोप है गाड़ी से उतरे रोहित कुमार, नीरज कुमार, रंजीत कुमार, शिवराज सिंह, अवनीश कुमार, गौरव निवासी गांव मिदिया, रमेश चंद्र निवासी गांव मथुरियाहार, अलकेश निवासी मनपुरा रामनगर व अज्ञात लोग उतरे। इन लोगों ने पुनीत के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। प्रधानी की रंजिश के चलते फायरिंग करने और साथ बैठे सुखदेव व आशीष को लात घूंसों से पीटने का आरोप है। जब ग्रामीण एकत्र हुए तो हमलावर गाडिय़ां छोड़ कर भाग गए। गुस्साए लोगों ने गाडिय़ों में तोड़फ़ोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें