फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर हादसाः ट्रक में घुसी कार, दिल्ली पुलिस के एसएसआई की मौत, पांच घायल

Mon, 05 Oct 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

दिल्ली के विकासपुरी थाने की एक टीम उपनिरीक्षक गौरव कुमार की अगुवाई में गोरखपुर तफ्तीश करने गई थी। नई दिल्ली से लापता
हुए गोरखपुर के मूल निवासी एक किशोरी (16) और एक किशोर (17) के बारे में विकासपुरी पुलिस पड़ताल कर रही थी।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लापता हुए किशोर और किशोरी को बरामद कर गोरखपुर से लौट रही दिल्ली के विकासपुरी थाने की टीम की गाड़ी शनिवार की रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 27वें माइलस्टोन पर ट्रक में घुस गई। हादसे में दिल्ली पुलिस के एसएसआई (वरिष्ठ उपनिरीक्षक) रामपाल सिंह (49) की मौके पर मौत हो गई। चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। यूपीडा की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


दिल्ली के विकासपुरी थाने की एक टीम उपनिरीक्षक गौरव कुमार की अगुवाई में गोरखपुर तफ्तीश करने गई थी। नई दिल्ली से लापता हुए गोरखपुर के मूल निवासी एक किशोरी (16) और एक किशोर (17) के बारे में विकासपुरी पुलिस पड़ताल कर रही थी।

ये भी पढ़ें-  दोस्त ने दिया धोखाः हरियाणा की युवती से मथुरा में धर्मशाला में दुष्कर्म, ऐसे बुना 'जाल'
विज्ञापन


टीम दोनों को बरामद कर इनोवा से नई दिल्ली लौट रही थी। एक्सप्रेसवे के 27वें माइलस्टोन पर शनिवार रात 2:30 बजे बेकाबू हुई इनोवा आगे चल रहे ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से टकरा गई। 
विज्ञापन

हादसे में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामपाल सिंह (49) पुत्र दयानंद ग्राम माजरा, कस्बा कसोला रेवाड़ी, हरियाणा की मौके पर मौत हो गई। गाड़ी में बैठे उपनिरीक्षक गौरव कुमार, सिपाही निशा पत्नी अरुण कुमार, चालक देवेंद्र सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह और किशोर, किशोरी सभी निवासी दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर फतेहाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त कार को टोल प्लाजा पर खड़ा करवाया गया है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक गौरव कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें