फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक्सप्रेसवे पर वाहन में घुसी कार, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरौली अहीर। शनिवार रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए आगरा भेजा। हादसा शनिवार रात करीब 2:30 बजे एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 4+100 आरएचएस पर हुआ।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर से आगरा जा रही कार को श्याम मोहन पांडे निवासी फगुआ, थाना जोगिया उदयपुर, जनपद सिद्धार्थनगर चला रहे थे। कार में रणजीत मिश्रा, नेहा मिश्रा, अभिषेक पांडे, जागृत पांडे और कृष्णावती निवासी रतिया बाजार, सिद्धार्थनगर सवार थे। कार की गति अधिक थी। इसी दौरान आगे चल रहे वाहन में कार पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कृष्णावती गंभीर रूप से घायल हो गईं।
वहीं रणजीत, नेहा, अभिषेक और जागृत को भी चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी सुधीश कुमार शुक्ला और थाना बमरौली कटारा के थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को एंबुलेंस-21 से एसएन हॉस्पिटल आगरा भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने कृष्णावती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से शनिवार देर रात सिद्धार्थ नगर का एक परिवार कार से आगरा आ रहा था बमरौली कटारा क्षेत्र में आगे जा रही कार से टकरा गई थी, जिसमें एक महिला के मौत की सूचना है। - इमरान अहमद (एसीपी)फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें