फतेहाबाद (आगरा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 36वें माइलस्टोन पर सोमवार की सुबह इटावा से आगरा जा रही कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में घायल हुई इटावा की महिला अंजू पोरवाल (50) की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं बाईपास रोड पर ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार की जान चली गई।
थानाध्यक्ष फतेहाबाद आलोक कुमार सिंह के मुताबिक इटावा निवासी अंजू पोरवाल (50) कार से आगरा जा रहा था। कार उनका बेटा सुकम चला रहा था। सोमवार की सुबह करीब 6:30 बजे कार जैसे ही 36वें माइलस्टोन को पार की, अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में बैठी अंजू घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची यूपीड़ा की एंबुलेंस से उन्हें इलाज के लिए एसएन हॉस्पिटल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान अंजू की मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि चालक के झपकी आने से यह हादसा हुआ है।
वहीं दूसरी ओर फतेहाबाद के बाईपास रोड पर रविवार की रात ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार मूलचंग्र (20) निवासी पन्नापुरा घायल हो गए थे। आगरा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक बाइक से घर जा रहा था।