फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: हीट होने पर रोकी कार, डिग्गी को जैसे ही खोला, धमाके के साथ उठने लगी आग की लपटें

Thu, 15 Dec 2022 08:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

 कॉलोनी निवासियों ने बताया कि धमाका आग लगने के बाद टायर फटने से हुआ था। एक के बाद एक चारों टायर तेज धमाके के साथ फट गए। इससे लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
कार में लगी आग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू आगरा क्षेत्र में बुधवार रात सड़क पर पलक झपकते ही कार में आग लग गई। चालक के डिक्की खोलते ही कार में आग लग गई। उसमें हुए धमाके से कॉलोनी के लोग भी दहशत में आ गए। उन्होंने आग को बुझाने का प्रयास किया। तब तक वह पूरी तरह से लपटों में घिर चुकी थी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग को बुझाया, लेकिन तब तक कार जल गई।

यहां का है मामला 

दयालबाग निवासी गोविंद चाहर ने बताया कि बुधवार रात बेटा कार से घर आ रहा था। कार के हीट होने पर उन्होंने न्यू आगरा में कम्युनिटी हॉल के पास कार को रोक दिया। कार का बोनट खोलकर चेक किया, जिसके बाद डिक्की को चेक करने के लिए खोला। डिक्की के खोलते ही कार में आग लग गई। आग लगने के थेड़ी देर बाद  तेज धमाका सुनकर कॉलोनी के लोग घरों से बाहर आ गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri: मधुमक्खियों का जानलेवा हमला, किसान की चली गई जान
विज्ञापन

 

मची रही अफरा-तफरी

उन्होंने कार को आग की लपटों में घिरा देखा। वहां खड़े अन्य वाहनों के आग की चपेट में आने की आशंका से लोगों में अफरातफरी मच गई। कॉलोनी वालों ने कार के पास खड़े वाहनों को आनन-फानन में हटाया। अन्य वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। कॉलोनी वालों के साथ मिलकर कार में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। कॉलोनी निवासियों ने बताया कि धमाका आग लगने के बाद टायर फटने से हुआ था। एक के बाद एक चारों टायर तेज धमाके के साथ फट गए। इससे लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें