फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में भयानक हादसा: ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुसी तेज रफ्तार कार, बुरी तरह फंस गए महिला समेत दो लोग; VIDEO

Tue, 31 Mar 2026 02:28 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी के मथुरा जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर ट्राॅली में जा घुसी। महिला और चालक कार में फंस गए। उन्हें कार से बाहर निकालने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी। 
विज्ञापन
मथुरा में भीषण हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के छाता में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। आर्गेनिक कुंज के समीप दिल्ली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक होटल पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा टकराई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। माैके पर चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति काफी अधिक थी। होटल के सामने खड़े ट्रैक्टर ट्राली में टकराते ही कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। कार की पिछली सीट पर बैठे दो व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 
 
विज्ञापन

कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक जाने के कारण चालक और एक महिला अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के प्रयास कर रहे है।  मौके पर ट्रैक्टर को उठाने के लिए जेसीबी मंगाई गई है।

ये भी पढ़ें-Toll Tax: टोल पर नकद भुगतान बंद, दो प्रतिशत बढ़ेगा टैक्स; जानें आज आधी रात से होने जा रहे ये बड़े बदलाव

">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें