फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में मांगी कार के साथ लाखों रुपए, नहीं देने पर दबा दिया गला और मरा समझकर फेंक गए सड़क पर

Fri, 07 Sep 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
दहेज मामला
विज्ञापन

आगरा में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की जान लेने का प्रयास किया, उसे मरा समझकर सड़क पर फेंककर भाग गए। यह आरोप विवाहिता के पिता ने लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

शाहदरा निवासी कमल सिंह ने बेटी रंजना की शादी जुलाई 2015 में नितिन निवासी नीलम एन्क्लेव, बिचपुरी रोड, जगदीशपुरा से की थी। 

आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में कार और पांच लाख रुपयों की मांग कर रहे थे। ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह रंजना के साथ मारपीट करने लगे। परिवार के लोगों ने पंचायत की। पंचायत में ससुरालीजन दहेज नहीं मांगने की बात कहकर रंजना को ले जाते, लेकिन उनकी आदत में सुधार नहीं हुआ।  

बुधवार रात को रंजना का गला दबाने का प्रयास किया। इससे वह बेहोश हो गई। ससुरालीजन उसे मरा समझकर पीलाखार की पुलिया के पास फेंककर भाग गए। राहगीर ने उसे घर पहुंचाया। इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला ने बताया कि जान से मारने का प्रयास और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। इसमें पति सहित छह लोग नामजद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें