फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कुछ ऐसा किया कि एडीजे कोर्ट को लिखना पड़ा डीजीपी को पत्र

Fri, 07 Sep 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आगरा की एक घटना ये बताने को काफी है कि पुलिस का कामकाज कैसा है। वह कोर्ट की भी नहीं सुन रही है। 11 साल पुराने दहेज हत्या के केस में चार साल से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तारी वारंट भेजने के बाद भी शाहगंज पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस संबंध में अपर जिला जज वीके जायसवाल ने डीजीपी को शिकायती पत्र भेजा है।

विज्ञापन

 
पत्र में कहा कि उनकी कोर्ट में थाना शाहगंज का दहेज हत्या का राज्य बनाम अजय ओझा का केस वर्ष 2006 से विचाराधीन है। अभियुक्त अजय 2014 से गैरहाजिर चल रहा है। अभियुक्त के गिरफ्तारी वारंट और जमानतदारों को नोटिस भेजे गए। मगर, जिला स्तर के किसी पुलिस अधिकारी ने रुचि नहीं ली। थाना शाहगंज पुलिस ने स्पष्ट आख्या नहीं भेजी, जो भी आख्या भेजी, वे भ्रामक हैं। 

ऐसा प्रतीत होता है कि आख्या अभियुक्त से मिलकर और उसकी जानकारी में प्रस्तुत की जा रही हैं। कोर्ट के संज्ञान में यह भी तथ्य आया है कि अभियुक्त आगरा में ही मौजूद है। मगर, पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस कारण न्यायालय के आदेश का भी पालन नहीं कर रही है। डीजीपी के अलावा मुख्यमंत्री डीएम, आईजी, एसएसपी को भी पत्र की कापी भेजकर 11 सितंबर से पूर्व हर हाल में अभियुक्त को गिरफ्तार कर पेश करने के निर्देश किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें