फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में हादसाः यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, एक की मौत

Mon, 18 May 2020 02:51 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • दिल्ली से भाड़े पर ली थी कार,
  • लॉकडाउन के चलते घर जा रहे थे कार सवार
  • कार में सवार थे कुल छह लोग
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार की रात नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक कार चालक को झपकी आने से बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेसवे कर्मचारियों व पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया साथ ही मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


जबीर आलम पुत्र गफ्फार निवासी रत्नमाला थाना बगहा जिला पश्चिमी चंपारण, बिहार अपने साथी मोहम्मद बहाव, जावेद रहमान, मोहम्मद मेहराव और शकील दिल्ली में रह कर मैकेनिक का काम करते थे। कोरोना वायरस के चलते इन लोगों का काम धंधा बंद हो गया था। लॉकडाउन में काम न होने से सभी परेशान थे। दिल्ली में पिछले डेढ़ माह से रुके थे।

ये भी पढ़ें: Lockdown 4.0: मथुरा देहात में खुले बाजार, दुकानों पर खरीदार, सामाजिक दूरी के नियम दरकिनार
विज्ञापन


रविवार को सभी लोगों ने अपने गांव पहुंचने के लिए भाड़े पर गाड़ी कर ली। चालक सुखदेव निवासी चमोली उत्तराखंड अपनी अर्टिका कार में लेकर नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए आगरा की ओर जा रहा था। रविवार रात 12 बजे माइल स्टोन 91 के गांव हरनौल के निकट चालक को झपकी आते ही तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा कर दूसरे तरफ पलट गई।
Trending Videos
विज्ञापन

इस हादसे में सभी लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे एक्सप्रेसवे कर्मचारी व सुरीर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि जबीर आलम (23 वर्ष) पुत्र गफ्फार की मौत हो गई है। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें