फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, तीन की मौत, एक घायल

Wed, 12 Aug 2020 03:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई थी। सभी मृतक सीतापुर के बताए जा रहे हैं। हादसा फतेहाबाद क्षेत्र में 29वें माइलस्टोन पर ग्राम खेड़ा जवाहर के पास हुआ है। 
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर लखनऊ से आगरा की ओर आ रही कार संख्या यूपी 34 बी 8393 जैसे ही फतेहाबाद क्षेत्र में माइल स्टोन 29 के पास पहुंची। अचानक बेकाबू होकर खड़े ट्रक में जा टकराई। माना जा रहा है कि चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ है। हादसा देख आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार चारों लोगों को बाहर निकाला।

इसमें एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि 17 वर्षीय किशोर की सांसें चल रही थी। उसे पुलिस ने आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कार में मिले कागजों के आधार पर पुलिस ने बताया कि कार सीतापुर के सिंधौली निवासी नरेश चंद्र कनौजिया के नाम से पंजीकृत है। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी विकास जायसवाल ,इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार फतेहाबाद पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं यूपीडा की गाड़ी, क्रेन भी पहुंच गई। 
विज्ञापन

कार की खिड़कियां तोड़कर निकाले गए शव
हादसा इतना भीषण था कि पूरी कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस को कार की खिड़कियों को तोड़कर तीनों ही शवों को बाहर निकालना पड़ा। पुलिस मृतकों की पहचान कराने के प्रयास में लगी है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर सीतापुर पुलिस को सूचना दे दी गई है।

एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकराई बस,14 घायल
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के 34वें माइलस्टोन पर बुधवार की सुबह करीब 4:15 बजे अमेठी से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस की 14 सवारियां घायल हो गईं।

टक्कर लगने के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची यूपीडा की टीम ने बस को 21 नंबर टोल प्लाजा पर भेज दिया। वहीं उसी ट्रेवल्स की दूसरी बस मंगाकर सभी सवारियों को आगे भेजा गया। 
विज्ञापन

अमेठी से दिल्ली जा रही बस यूपी 78 एफ टी-4209 एक्सप्रेसवे के 34वें माइल स्टोन पर ट्रक से टकरा गई। इससे रुखसाना पत्नी जमीर अहमद निवासी रायबरेली, तान्या पुत्री जमीर अहमद, विद्या देवी पत्नी महेश निवासी नोएडा, देशराज पुत्र राम सुमेर निवासी रायबरेली, आयुष पुत्र महेश निवासी रायबरेली, सरस्वती पत्नी गति पाल, अभिजीत पुत्र श्रीपाल दोनों निवासी अमेठी, प्रेमा देवी पत्नी राम रतन, मीना पत्नी दुर्गा प्रसाद, रोहिणी पुत्री रामफेर ,अंकित पुत्र विशाल ,नाना पुत्र सुंदर, हामिद पुत्र जमीर ,रसीद पुत्र फहीम सभी निवासी रायबरेली घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें