फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मथुरा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, खड़ी बस में कैंटर ने मारी टक्कर, चार की मौत, कई घायल

Wed, 12 Aug 2020 12:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह यमुनापार थाना क्षेत्र में कैंटर ने खड़ी बस में टक्कर मार दी। हादसे में बस के बाहर खड़े तीन यात्रियों और कैंटर सवार युवक की मौत हो गई। वहीं आठ लोग घायल हो गए। बस में कुल 66 मजदूर सवार थे। सभी कंपनी की बस से दिल्ली जा रहे थे। तेल खत्म होने पर चालक ने बस को एक्सप्रेसवे पर खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन


बिहार कटिहार के सिसिया पंचायत क्षेत्र के 66 मजदूर एलएनटी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारिकापुरी दिल्ली में काम करते थे। लॉकडाउन के समय सभी अपने घर चले गए थे। अब कंपनी के बुलावे पर कंपनी की बस से सभी मजदूर दिल्ली लौट रहे थे। 10 अगस्त की शाम करीब छह बजे कंपनी की बस सभी मजदूरों को लेकर बिहार कटिहार से दिल्ली रवाना हुई।

बुधवार की सुबह करीब पांच बजकर 30 मिनट पर यमुना एक्सप्रेस के 105 माइल स्टोन पर बस का तेल खत्म हो गया। इस पर चालक पंपा बस को एक्सप्रेसवे पर एक ओर खड़ा करके तेल लेने चला गया। करीब 6:10 बजे बस से उतरकर मजदूर उतरकर टहल रहे थे। तभी आगरा की ओर से आ रहे कैंटर ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में तीन मजदूर मोहम्मद रमजानी (23) पुत्र अंसारी निवासी सिसिया पंचायत थाना बराड़ी, गोपाल (27) पुत्र मंगल निवासी जिला कटिहार बिहार, मोहम्मद शमसेर (23) पुत्र इदरीश निवासी सिसिया पंचायत थाना बराड़ी बिहार और कैंटर सवार युवक नरेंद्र मिश्रा (34) पुत्र तारा सिंह निवासी लाल गोपालगंज की मौके पर ही मौत हो गई। 

वहीं भदरू (40) पुत्र अहमद हुसैन, मुस्तकीम (32) पुत्र अब्बास सिसिया थाना बरारी बिहार, सोनू (22) पुत्र अशोक निवासी जगदीशपुर कटिहार बिहार, शाहरुख (24) पुत्र साबुद्दीन निवासी मटिया ब्रिज कोलकाता बंगाल, बेचल रजा (23) पुत्र महेंद्र रजा निवासी देहरा बिशनपुर थाना बराड़ी कटिहार बिहार, राजेश (25) पुत्र लाल चंद्र निवासी जगदीशपुर थाना बराड़ी कटिहार बिहार, राजेश (26) पुत्र महेश राम निवासी बराड़ी कटिहार बिहार, कन्हैया (18) पुत्र संतलाल चौधरी निवासी कटिहार बिहार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें