फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कैप्टन शुभम गुप्ता को मिला मरणोपरांत सेना मेडल, आर्मी चीफ ने माता-पिता को किया प्रदान

Wed, 15 Jan 2025 02:59 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार


कैप्टन शुभम नवंबर 2023 में जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे। उन्हें 26 जनवरी 2024 को सेना मेडल प्रदान करने की घोषणा हुई थी। 
विज्ञापन
सेना मेडल प्रदान करते आर्मी चीफ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता को सेना मेडल से नवाजा गया है। ये सम्मान उनके माता-पिता को पुणे में हुई सर्दन कमांड की परेड में आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने प्रदान किया। 
विज्ञापन


आगरा के लाल कैप्टन शुभम गुप्ता 22 नवंबर 2023 को जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे। उन्हें 26 जनवरी 2024 को सेना मेडल प्रदान करने की घोषणा हुई थी।  

आज सेना दिवस के अवसर पर आर्मी परेड, सर्दन कमांड पुणे में संपन्न हुई, जहां आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी के द्वारा भव्य सेना परेड के दौरान कैप्टन शुभम गुप्ता को सेना मेडल प्रदान किया गया। 
विज्ञापन


यह सेना मेडल कैप्टन शुभम गुप्ता के पिता बसंत कुमार गुप्ता, डीजीसी क्राइम आगरा एवं माता पुष्पा गुप्ता को दिया गया। विदित हो कि कैप्टन शुभम गुप्ता, द पैराशूट रेजीमेंट 9 पैरा स्पेशल फोर्स में कमांडो अधिकारी थे। वे जनवरी 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। टेक्निकल एंट्री स्कीम के माध्यम से सेना में बीटेक करते हुए उन्हें 8 दिसंबर 2018 को सेना में कमीशन प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें