फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक को नींद की झपकी आने से पलटा कैंटर, चालक घायल

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटा कैंटर
विज्ञापन
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह चालक को नींद की झपकी आने से एक कैंटर अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार तड़के पांच बजे करीब हुआ। राजस्थान के थाना जसनगढ़ धोलिया निवासी हरिराम कैंटर लेकर अहमदाबाद से लखनऊ जा रहा था। मंगलवार सुबह फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर-18 पर चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा। बाद में क्रेन की सहायता से पलटे कैंटर को एक्सप्रेसवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी ने बताया कि चालक शराब के नशे में था। नशे और नींद की वजह से हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें