अमांपुर। कस्बे के एक युवक ने विवादित भड़काऊ पोस्ट अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया। पोस्ट के वायरल होने पर बजरंग दल के पदाधिकरियों और कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया है। साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर पुलिस को तहरीर दी है। कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
कस्बे के लोहिया नगर निवासी वकील खान ने अभद्र टिप्पणी के साथ भड़काऊ पोस्ट अपने फेसबुक एकाउंट से शेयर किया। उसके शेयर करने के बाद पोस्ट वायरल हो गई। पोस्ट पर बजरंगदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। बजरंगदल के नगर संयोजक विकास ने कहा कि इस तरह की सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट शांति व्यवस्था को बिगाड़ सकती है। यह पोस्ट माहौल को खराब करने के उद्देश्य से की गई हैं। जानकारी होने पर अन्य कार्यकर्ता भी एकत्रित हो गए। नगर संयोजक के नेतृत्व में बजरंगदल के द्वारा आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर थाना प्रभारी को दी है। वहीं आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।