फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: महिला थाने में तैनात पीआरडी जवान को कैंटर में लिफ्ट लेना पड़ा भारी, चालक ने की ऐसी हरकत, उड़ गए होश

Fri, 23 Sep 2022 07:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

कैंटर में लिफ्ट लेना महिला पीआरडी जवान को महंगा पड़ गया। कैंटर चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी, जिससे महिला जवान के होश उड़ गए। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद राहगीरों ने उसे बचाया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अवागढ़ में महिला पीआरडी जवान को कैंटर में लिफ्ट देकर चालक और क्लीनर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीआरडी जवान ने बताया कि आरोपी अपहरण कर दुष्कर्म करना चाहते थे। महिला के चीखने पर राहगीरों ने कैंटर का पीछा किया और उसे बचाया। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पीआरडी में नौकरी करती है। इन दिनों उसकी ड्यूटी एटा महिला थाने में चल रही है। बृहस्पतिवार की शाम वह एटा आने के लिए अवागढ़ अड्डे पर रोडवेज बस का इंतजार कर रही थी। उस समय वर्दी में थी। इस दौरान एक कैंटर आया और अलीगंज जाने की बात कही। महिला को एटा छोड़ने की बात कह कर कैंटर में बैठा लिया। बसुंधरा पहुंचते ही चालक ने कैंटर को एका की ओर मोड़ दिया, जब उसने कारण पूछा तो चालक ने कहा चुपचाप बैठी रहो। 

आरोपियों ने दुष्कर्म कर हत्या की धमकी देते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। वह चिल्लाई, इस पर कुछ लोगों ने कैंटर का पीछा किया। गांव गलुआ के पास लोगों ने कैंटर को रुकवाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसे चौकी लेकर आई। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया था। थानाध्यक्ष फूलचंद्र ने बताया कि महिला पीआरडी की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

9 वर्ष से पीआरडी में कर रही नौकरी

महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन नौ वर्ष से पीआरडी में नौकरी कर रही है। उसके दो छोटे बच्चे हैं। कई बार उसकी बहन ने आरोपियों से विनती की, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें