फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: जवाहर पुल पर कैंटर ने लोडर में मारी टक्कर, यमुना में गिरी महिला; हालत गंभीर

Mon, 23 Jun 2025 07:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के जवाहर पुल पर हादसा हो गया। कैंटर ने लोडर में टक्कर मार दी। इस दौरान लोडर पलट गया। हादसे के दौरान महिला पुल के नीचे गिर गई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
विज्ञापन
यमुना की तलहटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जवाहर पुल (कमला नगर) पर शनिवार रात लोडर और कैंटर में टक्कर हो गई। लोडर पलटने से महिला पुल से यमुना में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया। क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आशिक ने कर दी हद: शादीशुदा प्रेमिका के लिए 12 घंटे तक मौत के टॉवर पर बैठा रहा, इस शर्त पर उतरा नीचे


 

सब्जी लेकर लौट रही थी घर
घायल महिला की पहचान पिंकी के रूप में हुई। वह बेटी चंचल के साथ कृष्ण भाग कॉलोनी, टेढ़ी बगिया पर रहती हैं। पति विजय की 11 साल पहले मृत्यु हो गई थी। वह टेढ़ी बगिया पर सब्जी बेचकर गुजारा करती हैं। शनिवार रात 1:30 बजे वह सब्जी खरीदकर ऑटो से घर लौट रही थीं।

ये भी पढ़ें -  UP Weather : गर्मी-उमस से जूझते लोगों के लिए अच्छी खबर, अगले तीन दिन भारी बारिश; तेज हवाएं भी देंगी राहत


 

ऐसे हुए हादसा
जवाहर पुल पर अचानक ऑटो से टमाटर की ट्रे गिर गई। ऑटो रुकवाकर वह उसे उठाने लगीं। उन्होंने ट्रे को ऑटो में रख दिया। सड़क पर बिखरे पड़े टमाटर उठा रही थीं। तभी एक मिर्च से भरा लोडर आया। चालक पिंकी से बात करने लगा। तभी तेज रफ्तार कैंटर ने लोडर में टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें -  UP: डीआईजी के बंगले की जमीन बेचने की ऐसी साजिश...तीन मुकदमे हुए दर्ज, गिरफ्तारी नहीं हो सकी
 
विज्ञापन

यमुना की तलहटी में गिरी महिला
लोडर पलट गया। पिंकी टक्कर के कारण रेलिंग से टकराकर यमुना की तलहटी में जा गिरीं। तलहटी में मेट्रो का काम चल रहा है। हादसे के बाद गार्ड और अन्य कर्मचारी आ गए। पिंकी को पुलिस की मदद से इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों वाहन चालकों को पकड़ लिया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें