आगरा- दिल्ली हाईवे पर सोमवार सुबह एक कैंटर अचानक खराब हो गई। इससे हाईवे की एक लाइन वाहनों के निकलने को बची। वाहनों के दबाव बढ़ने से वाहनों की तीन लंबी कतार लग गई। गर्मी में लोग निकलने के लिए परेशान हो दिखे। चौकी के सामने होने पर भी एक घंटे तक कैंटर को हटाने और जाम खुलवाने को पुलिस नहीं पहुंची।
हाईवे पर सुबह करीब 9:45 बजे फिरोजाबाद की ओर से आ रहा कैंटर लंगड़े की चौकी पर खराब हो गया। वहीं मेट्रो का कार्य चल रहा है। हाईवे और सर्विस रोड की सड़क पर वेरिकेटिंग लगी है। इससे हाईवे पर दो वाहनों के एक साथ गुजरने और सर्विस रोड पर एक वाहन निकलने लायक जगह बची है।
कैंटर के खराब होने से हाईवे की एक लाइन को घिर गयी। वाहनों का दबाव बढ़ने लगा। कुछ ही देर में लंगड़े की चौकी से रामबाग तक वाहनों की कतार लग गई। एक लाइन से वाहन रेंग रेंग कर निकल पा रहे थे। इसके बाद लोगों ने जल्दी निकलने के लिए वाहनों को सर्विस रोड पर दौड़ा दिया। थोडी ही देर में वह भी जाम हो गया। लोग गर्मी में परेशान हो गए। उन्हें जाम से निकलने में घंटों का समय लगा। इस दौरान स्कूल छात्र भी फंसे दिखे।