भोगांव। नेशनल इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा)उत्तर प्रदेश के स्थानीय पदाधिकारियों ने कोलकाता में डॉक्टर की हत्या को लेकर आक्रोश है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए जाने की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाला। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पुलिस अधिकारियों को सौंपा है।
रविवार की रात लगभग नौ बजे नेशनल इंट्रीग्रेटिड मेडिकल एशोसिएशन उत्तर प्रदेश के स्थानीय शाखा के अध्यक्ष डॉ. आरके बौद्ध के नेतृत्व में चिकित्सकों ने नगर की पुरानी मंडी स्थित डाॅ. बौद्ध नर्सिंग होम पर एकत्रित होकर कोलकाता में डॉक्टर की नृशंस हत्या एवं दुष्कर्म करने वाले हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की। पीडि़त परिवार को न्याय दिलाए जाने तथा दोषियों के घरों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किए जाने की मांग की। कस्बे के मुख्य बाजार में शांति पूर्वक कैंडल मार्च निकाला। डाक्टरों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ को मुख्यमंत्री के नाम से एक ज्ञापन सौंपा जिसमें चिकित्सकों को सुरक्षा दिए जाने और तत्काल प्रभाव से उनकी रिपोर्ट दर्ज करने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की भी बात कही गई है।
कैंडल मार्च में डाॅ. यज्ञ मित्र, बीएस यादव, राजेंद्र सिंह यादव, शैलेंद्र सिंह, आतिफ खां, संजीव कुमार गुप्ता, अमन कुमार, राजवीर सिंह, फैजल सिद्दीकी, योगेश कुमार जैन ,विमल राजपूत, जेएस राजपूत आदि शामिल रहे।