फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले में 58 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा देंगे परीक्षार्थी

Wed, 04 Dec 2024 11:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में 58 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। विभाग ने सूची पर आई आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद परिषद को सूची भेज दी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद से 7 दिसंबर तक अंतिम सूची जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में 42 हजार से अधिक परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इन परीक्षार्थियों के लिए परिषद से 55 केंद्र प्रस्तावित कर अनंतिम सूची जारी की गई। इस सूची पर 67 आपत्तियां दर्ज कराई गई। इन में दो राजकीय, तीन शासकीय सहायता प्राप्त एवं एक वित्त विहीन विद्यालय ने केंद्र की सूची में नाम शामिल करने पर अपनी आपत्ति जताई थी। इन आपत्तियों के बाद एसडीएम के माध्यम से इनका सत्यापन कराया। सत्यापन के बाद जिला स्तरीय समिति ने इनका निस्तारण कर दिया।
जिन विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र सूची से नाम हटाने की मांग रखी उनके स्थान पर छह अन्य विद्यालयों को सूची में शामिल कर लिया गया। इसके अलावा जिन केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या अधिक हो गई थी उनको कम करने के लिए तीन नए विद्यालयों को केंद्र की सूची में शामिल किया गया है। अब 58 विद्यालयों को केंद्र बनाने का प्रस्ताव परिषद को भेजा गया है। इस प्रस्ताव पर परिषद की मुहर लगनी है।
विज्ञापन




जिले में परीक्षा केंद्र निर्धारण के परिषद से जो सूची जारी की गई थी। उस पर आई आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। जिले से परीक्षा के लिए 58 केंद्र प्रस्तावित करके भेजे गए हैं। परिषद से सात दिसंबर तक सूची जारी होने की संभावना है।- पीके मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें