फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PET Exam: जाम ने रोकी भविष्य की गाड़ी...तीन मिनट की देरी पर छूट गई परीक्षा, रो पड़ी अभ्यर्थी; नहीं मिला प्रवेश

Sun, 07 Sep 2025 12:04 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में पीईटी परीक्षा देने उमड़े अभ्यर्थियों की भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। इसका खामियाजा अभ्यर्थियों को भुगतना पड़ा। कई समय से परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंच सके, जिसके चलते उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
देरी से पहुंचने पर अभ्यर्थी को नहीं दिया प्रवेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) से पहले शनिवार को जाम ने अभ्यर्थियों का कड़ा इम्तिहान लिया। एमजी रोड से हाईवे तक अभ्यर्थी जाम में फंसे रहे। तीन मिनट की देरी होने से तीन अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई। वह आगरा काॅलेज के गेट पर प्रवेश के लिए विनती करते रहे। जाम में फंसने की दुहाई देते रहे, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं मिला सका। इस पर मथुरा की अनीता फफक कर रो पड़ीं। उनके साथ आए भाई ने संभाला। वहीं झांसी के गोपाल सिंह और मैनपुरी की अमीषा के चेहरे पर अफसोस का भाव व उदासी के बादल छाए गए। जाम ने तीनों अभ्यर्थियों के भविष्य की गाड़ी को रोक दिया। प्रवेश न मिलने पर आगरा कॉलेज में लॉ फैकल्टी पर अभ्यर्थियों ने हंगामा करते हुए आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन


 
Trending Videos

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से थी। एमजी रोड पर 9 बजे से ही वाहनों की कतारें लग गई। यही हाल, दोपहर में तीन बजे से शुरू होने वाली दूसरी पाली के पहले रहा। दोपहर दो बजे से ही अभ्यर्थियों का रेला सड़कों पर उमड़ पड़ा। एमजी रोड, सिकंदरा हाईवे, आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन से लेकर फतेहाबाद रोड तक जाम में अभ्यर्थी फंसे रहे। भगवान टॉकीज से आईएसबीटी और रामबाग तक हाईवे पर जाम लगा रहा।

 

ये हाल तब था, जब परीक्षा से पूर्व यातायातकर्मियों की तैनाती के लिए डीएम ने उपायुक्त को निर्देश दिए थे। मैनपुरी से बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए आए मनोज कुमार ने बताया कि बेटी की परीक्षा आगरा कॉलेज में दूसरी पाली में थी। दोपहर को केंद्र पर पहुंचने से पहले एमजी रोड पर जाम लगा मिला। भगवान टॉकीज से आगरा कॉलेज तक एक घंटा लग गया।

 

महोबा से परीक्षा देने आए रोहित ने बताया कि आरबीएस कॉलेज में शाम की पाली में परीक्षा थी। कैंट स्टेशन के पास ही एक होटल में रुका था। कैंट से 11 बजे केंद्र के लिए निकला। एमजी रोड पर पहुंचते ही जाम मिला। बस रेंग-रेंग कर चल रही थी। पांच मिनट पहले ही केंद्र पर पहुंच सका।

 
विज्ञापन

पहले दिन 13,144 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की दोनों पालियों में शनिवार को पहले दिन 13,144 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 51 केंद्रों पर दो पालियों में 47,952 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। पहली पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक 23,976 अभ्यर्थियों में 17,287 उपस्थित रहे। दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक दूसरी पाली में 23,976 अभ्यर्थियों में 17,521 शामिल हुए। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि रविवार को दूसरे दिन भी 47,952 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहले दिन परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं आई। पारदर्शी ढंग से परीक्षा संपन्न हो गई।

ये भी पढ़ें-यमुना में बाढ़: सड़कों पर जलभराव...517 परिवार हुए बेघर, दो दिन ओर बढ़ेगा जलस्तर; इन इलाकों में खतरा अधिक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें