फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा निरस्त होने से परीक्षार्थी मायूस

विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी परीक्षा निरस्त होने से परीक्षार्थी मायूस
विज्ञापन

कासगंज। टीईटी का पेपर लीक होने के बाद प्रदेश सरकार के निर्देश पर टीईटी परीक्षा निरस्त कर दी गई। परीक्षार्थियों को जैसे ही परीक्षा निरस्त होने के संबंध में बताया गया तो वे मायूस हो गए। उन्होंने सरकार की परीक्षा व्यवस्था पर आक्रोश व्यक्त किया। जिले में 12 केंद्रों पर टीईटी परीक्षा दो पालियों में होनी थी। प्रथम पाली की परीक्षा 10 बजे शुरू हुई, लेकिन कुछ देर बाद ही पेपर लीक होने के बाद शासन ने परीक्षा निरस्त कर दी। 5614 परीक्षार्थी जिले के इन 12 केंद्रों पर परीक्षा दे रहे थे। शहर के अलावा ढोलना, सोरोंजी में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षा निरस्तीकरण की सूचना के बाद प्रशासन हंगामे की आशंका को लेकर अलर्ट हो गया। अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, एसडीएम पंकज कुमार, सीओ सिटी दीप कुमार पंत, सीओ पटियाली आरके तिवारी, सीओ सहावर शैलेंद्र परिहार सहित सभी अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। परीक्षार्थियों को बाहर निकाला गया। सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस अलर्ट रही। कहीं भी छात्र एकत्रित न हों इसको लेकर प्रशासन व पुलिस की नजर थी।
अंकुश लगना चाहिए
सरकार को परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। कुछ लोगों की हरकतों की वजह से सभी को परेशानी उठानी पड़ती है। -हर्ष पुंढीर
विज्ञापन

काफी परेशानी हुई
परीक्षार्थी काफी दिक्कतों से अपने केंद्र पहुंचे। उनको काफी किराया भी खर्च करना पड़ा। परीक्षा निरस्त होने से मायूस हैं। सरकार को किराए का धन भी छात्रों को देना चाहिए। -प्रज्ञा माहेश्वरी
अच्छी तैयारी की थी
परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी की थी। परीक्षा निरस्त हो जाने से मायूसी है। अब नए सिरे से परीक्षा की तैयारी करनी पड़ेगी। सरकार ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करे। -अनिरुद्ध प्रताप
विज्ञापन

ठीक नहीं है फैसला
सरकार का पूरे प्रदेश की परीक्षा निरस्त करने का फैसला ठीक नहीं है। जिस क्षेत्र में पेपर लीक हुआ वहीं की परीक्षा निरस्त करनी चाहिए थी। परीक्षा निरस्त होने से मायूसी मिली है। -पूजा, परीक्षार्थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें