मथुरा में में बडे़ स्तर पर मसालों की सप्लाई करने वाली रावल चक्की पर पिसी हल्दी और मिर्च में खतरनाक रसायन लेड क्रोमेट और मेटेलिन पाए गए हैं।
यह दोनों ही रसायन कैंसर कारक हैं, जिनके सैंपल दीवाली के दौरान जयसिंहपुरा स्थित रावल पिसाई केंद्र से लिए गए थे।
पिछले कई सालों से महानगर में लालागंज सहित प्रमुख बाजारों में बडे़ स्तर पर जयसिंहपुरा स्थित रावल पिसाई केंद्र से मसालों की सप्लाई हो रही थी। शिकायत थी कि यहां मसालों में बडे़ स्तर पर ही मिलावट की जा रही है।
पूर्व में भी इस चक्की पर कार्रवाई हो चुकी है। शिकायत के बाद दीवाली पर खाद्य विभाग ने यहां छापामार कर मिलावटी मसाले सील किए। मसाला पिसाई चक्की को भी सील करते हुए परिसर को बंद करा दिया गया।