फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनरा बैंक का एक और मैनेजर कोरोना पॉजिटिव, तीन दिन से बंद हैं शाखाएं

Fri, 19 Jun 2020 09:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

  • तीन दिनों से बंद हैं कैनरा बैंक की शाखाएं 
  • मैनेजर ने कराई थी लखनऊ में जांच 
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में एक और केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शाखा प्रबंधक प्रह्लाद पुर की बैंक शाखा के प्रबंधक हैं। बताया गया है कि उनकी कोरोना जांच लखनऊ में हुई थी जहां वे संक्रमित पाए। शुक्रवार सुबह लखनऊ के स्वास्थ्य विभाग ने कासगंज में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को यह जानकारी भेजी है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि 10 जून को शाखा प्रबंधक लखनऊ में अपने पिता से मिलने गए थे। वह मूल रूप से लखनऊ के निवासी हैं। वहीं पर कोरोना जांच हुई। जिले में पहले से ही गंजडुंडवारा की बैंक शाखा के प्रबंधक के संक्रमित मिलने के कारण केनरा बैंक की शाखाएं बंद हैं। केनरा बैंक के और कर्मियों की जांच की जा रही है।

इंजीनियर ने पत्नी की हत्या के बाद खुद को गोली मारी, बंद कमरे में मिले दोनों के शव
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को शहर में एक गोलगप्पे विक्रेता कोरोना संक्रमित मिला था। यह युवक सैंपल लिए जाने से दो दिन पहले तक गोलगप्पे बेच रहा था। दूसरा युवक थाना ढोलना के रहमतपुर गांव का है। यह युवक दिल्ली से लौटा था। प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने शहर के झंडा चौक इलाके सहित आस पास के क्षेत्र को सील किया है।

वहीं रहमतपुर गांव को सील करके कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया है। जनपद में संक्रमितों की संख्या 38 है। अभी मैनेजर को इसमें शामिल नहीं किया गया है। वहीं अब तक कोरोना संक्रमण से 30 लोग सही होकर घर जा चुके हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें