फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर कनाडा के पर्यटक की मौत, ताजमहल देखकर जा रहा था मुंबई

Sun, 11 Nov 2018 07:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
कनाडा के पर्यटक का पासपोर्ट का फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर कनाडा का पर्यटक पंजाब मेल की जगह गरीब रथ एक्सप्रेस में सवार हो गया। उसे जब पता चला कि वो गलत ट्रेन में सवार हो गया है तो चलती ट्रेन से ही उतरने का प्रयास करने लगा। 
विज्ञापन


इस दौरान ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। शोर मचाने पर चालक ने ट्रेन रोकी। तब कहीं जाकर आरपीएफ कर्मियों ने घायल यात्री को बाहर निकाला। उसे रेलवे की मेडिकल टीम ने चेकअप के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

कनाडा के रहने वाले मारीन (77) को पंजाब मेल से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई जाना था। वो रविवार सुबह 8.20 बजे आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आने वाली पंजाब मेल का इंतजार कर रहे थे। इसके पहले 8.13 बजे गरीबरथ एक्सप्रेस वहां पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐेसे हुआ हादसा

आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी सिंह ने बताया कि विदेशी यात्री गरीबरथ एक्सप्रेस में सवार हो गया, लेकिन कोच में पहुंचने पर उसे गलत ट्रेन में सवार होने की जानकारी हुई। इस पर वह ट्रेन से उतरने का प्रयास करने लगा, लेकिन तब तक ट्रेन चल पड़ी थी। 

उसके एक हाथ में बैग था, जबकि दूसरे हाथ से उसने गेट का हैंडल पकड़ रखा था। यह देखकर प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस चुका था। शोर होने पर चालक ने गाड़ी को रोका। मारीन के कूल्हे के निचले हिस्से में गंभीर चोटें थीं। 

स्टेशन अधीक्षक ने मेडिकल टीम को बुलाया। रेलवे के चिकित्सकों ने एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां इमरजेंसी के आईसीयू में उसका उपचार किया गया। शाम 4.45 बजे इलाज के दौरान उसकी मृत्य हो गई। 

इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि उसके पास से राजामंडी से मुंबई का टिकट मिला है। दूतावास को भी जानकारी दे दी गई है। वह आगरा भ्रमण करने के लिए आया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें