फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इस देश के PM करने आ रहे ताज का दीदार, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

Fri, 09 Feb 2018 03:23 PM IST
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कनाडा के पीएम देखने आएंगे ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो 18 फरवरी को ताजमहल का दीदार करने के लिए आ सकते हैं। वह लगभग ढाई घंटा रुकेंगे। वीवीआईपी भ्रमण के दौरान ताजमहल सुबह नौ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक बंद रखा जा सकता है। 
विज्ञापन


हालांकि अधिकारिक तौर पर उनके कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की गई है। जिला प्रशासन को जस्टिन ट्रूडो के संभावित कार्यक्रम की जानकारी गुरुवार को मिल गई। 

बताया जा रहा है कि वह 18 फरवरी को सुबह नौ बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आएंगे, यहां से सीधे ताजमहल देखने जाएंगे। इस दौरान उनके साथ प्रतिनिधिमंडल भी रहेगा। वह लगभग पूर्वाह्न 11 बजे तक ताज में रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वह आगरा के एक होटल में कुछ देर के लिए रुक सकते हैं। कनाडा के पीएम के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस व एएसआई अधिकारियों को कनाडा के प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम से अवगत करा दिया गया है। 

अपर जिलाधिकारी प्रोटोकाल डॉ. कंचन सरन के अनुसार, कनाडा के प्रधानमंत्री 18 से 22 तक भारत दौरे पर हैं। इस दौरान वह ताजमहल देखने आ सकते हैं। अभी तक उनके कार्यक्रम की अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें