फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय: दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना जरूरी, जानें पूरी प्रक्रिया

Thu, 24 Mar 2022 05:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस बार दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है।   
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 87वां दीक्षांत समारोह 29 मार्च को होगा। समारोह में शामिल होने के लिए पीएचडी एवं डी.लिट उपाधि धारकों और सभी पदक धारकों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर कन्वोकेशन 2021 के पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण प्रपत्र का प्रिंटआउट निकाल कर संबंधित कॉलेज या संस्थान के प्राचार्य/निदेशक/विभागाध्यक्ष से हस्ताक्षर कराकर व मुहर लगवाकर प्रमाणित कराना होगा। प्रमाणित किया हुआ पंजीकरण प्रपत्र ही दीक्षांत समारोह के लिए अनुमति पत्र होगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रोफेसर प्रदीप श्रीधर के मुताबिक दीक्षांत समारोह छत्रपति शिवाजी मंडपम खंदारी परिसर में सुबह 11 बजे से होगा। पदक धारकों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। पदक धारक के साथ उसके एक अभिभावक को दीक्षांत समारोह में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी, इसके लिए उन्हें अपने आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड की मूल प्रति अपने साथ ले जानी होगी। दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास 28 मार्च को शिवाजी मंडपम में सुबह 10:30 बजे से किया जाएगा।

उपाधि पत्र व पदक प्रमाणपत्र का वितरण 26 से होगा 

विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक पदक पाने वाले अभ्यर्थी प्रमाणित पंजीकरण फॉर्म को दिखाकर अपना उपाधिपत्र और पदक प्रमाणपत्र 26 व 27 मार्च को सुबह 10:00 से शाम 05:00 बजे तक डिग्री सेक्शन से और 28 मार्च को सुबह 10:00 से शाम 05:00 बजे तक सेठ पद्म चंद जैन संस्थान से प्राप्त कर सकते हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

उपाधि प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को उत्तरीय प्राप्त करने के लिए 150 रुपये शुल्क ऑनलाइन जमा कराना होगा। उपाधि पाने वाले अभ्यर्थी अपना उत्तरीय और उपाधि पत्र 26 व 27 मार्च को सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर स्थित शोध विभाग से और 28 मार्च को सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक सेठ पद्म चंद जैन संस्थान खंदारी परिसर से प्राप्त कर सकते हैं।

दीक्षांत समारोह के परिधान में बदलाव नहीं 
दीक्षांत समारोह के परिधान में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पुरुषों का परिधान सफेद धोती-कुर्ता और महिलाओं का लाल रंग के बार्डर की सफेद साड़ी व लाल ब्लाउज होगा। परिधान गृह विज्ञान संस्थान से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त किए जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें