फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: GLA यूनिवर्सिटी के छात्रों ने तैयार किया एक अत्याधुनिक क्रोमअसिस्ट और एम ब्राउजर

Fri, 15 Sep 2017 07:18 PM IST
ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
chromaassist
विज्ञापन
अगर आपका पर्सनल असिस्टेंट छुट्टी पर है तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। क्रोमअसिस्ट एवं एम ब्राउजर (सॉफ्टवेयर) अब आपके असिस्टेंट का काम करेगा। अब आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी, इसके लिए गूगल पर जा कर इसे डाउनलोड करना होगा और वो आपका कार्य निर्देशानुसार शुरू कर देगा। 
विज्ञापन


जीएलए विश्वद्यालय के बी टेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग एंड एप्लीकेशन विभाग के चतुर्थ वर्ष के छात्र दीपक सिंह ने वेब ब्राउजर गूगल क्रोम के लिए "क्रोमअसिस्ट" योर पर्सनल असिस्टेंट नाम से एक नया एक्सटेंशन तैयार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी सहायता से कंप्यूटर पर एक नई थीम के साथ साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सकेंगी। 

पढ़ें: मणिपाल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बनाया ऑटोमेटिक गोलगप्पा वेंडिंग मशीन

अविष्कार किये गए एक्सटेंशन के अंतर्गत यूजर अपनी वॉइस के द्वारा ब्राउजर को निर्देशित कर सकता है, इसमें यूजर अपने कमांड को एक्सीक्यूट करने के लिए अपना ट्रिगर भी सेट कर सकता है, जो कि एक अनूठा फीचर है। साथ ही इसमें कई वॉलपेपर भी उपलब्ध है जिनमे यूजर अपनी इच्छा के अनुरूप अपने ब्राउजर का बैकग्राउंड सेलेक्ट कर सकता है। 
विज्ञापन


ऐसा ही एक सॉफ्टवेयर एमसीए के छात्र लक्ष्मण सिंह ने तैयार किया है, जो कि “एम” नाम से जाना जाएगा और बिना इंटरनेट के काम करेगा। वॉइस के माध्यम से यह सॉफ्टवेयर म्यूजिक, इ-मेल, वॉइस लैंग्वेज बदलना आदि कार्यों को सम्पूर्ण करेगा। 

“क्रोमअसिस्टेंट: यॉर पर्सनल असिस्टेंट” एवं “एम” के डेवलपर दीपक सिंह और लक्मण सिंह ने बताया कि उन्हें यह आईडिया करीब एक वर्ष पहले आया। वहीं अपने साथियों के साथ सर्फिंग के दौरान उन्होंने सोचा क्यों ना एक ऐसी एक्सेटेंशन तैयार की जाए जो कि यूजर की वॉइस से भी संचालित की जा सके, अपनी लगन और कठिन परिश्राम से वह यह एक्सटेंशन डेवेलप करने में कामयाब रहे।

पढ़ें: एप डिवेलेप्मेंट, गेम्स व एनिमेशस सोफ्टवेयर के बारे दी जानकारी

अपने विश्वद्यालय के छात्रों की इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष प्रो आनंद सिंह जलाल और प्रो. दिलीप कुमार शर्मा, आशीष शर्मा, डॉ मनोज कुमार, अनंत राम, प्रवीण मित्तल, निखिल गोविल, प्रज्ञेश कुमार आदि सभी शिक्षकगणों ने दोनों ही छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें