नगर निगम के प्रवर्तन दल ने बुधवार को शास्त्रीपुरम स्थित अवंतीबाई चौराहा क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। यहां चार दुकानदारों ने फुटपाथ को घेरते हुए टिन शेड लगाकर अवैध कब्जा कर लिया था। नगर निगम ने बुलडोजर चलवाकर अवैध टिन शेड ध्वस्त करा दिए और फुटपाथ को कब्जा मुक्त कराया।