फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उत्तराधिकार प्रमाण पत्र के लिए अभियान शुरू होने से पहले ही लेखपालों ने खड़े कर दिए हाथ

Mon, 23 May 2022 10:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

स्वजनों की मौत के बाद अब उत्तराधिकार प्रमाण पत्र के लिए तहसीलों में भटकना नहीं पड़े, इसलिए 20 मई से 20 जून तक विशेष अभियान चलाया जाना है, लेकिन अभियान शुरू होने से पहले ही लेखपालों ने अकेले काम करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। 
 
विज्ञापन
सदर तहसील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पिछले दो साल में मृत व्यक्तियों के वारिसों को उत्तराधिकार प्रमाण पत्र के लिए अब तहसीलों में भटकना नहीं पड़े इसके लिए 20 मई से 20 जून तक गांव-गांव विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश हैं, जिसमें लेखपाल, राजस्व निरीक्षक व अन्य अधिकारी मृत व्यक्तियों को सर्वे करेंगे। उनके वारिसों से आवेदन लेकर उन्हें ऑनलाइन भरेंगे। लेकिन दो दिन बाद भी जिले में अभियान शुरू नहीं हो सका है। लेखपालों ने अकेले काम करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। लेखपाल संघ का कहना है कि अन्य विभागों को भी सहयोग लिया जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सभी विभागों के लिए 100 दिन की कार्य योजना बनाई है। 30 दिन बीत चुके हैं। राजस्व विभाग को पिछले दो साल में मृत व्यक्तियों के वारिसों के नाम खतौनियों में चढ़ाने हैं। उन्हें उत्तराधिकार प्रमाण पत्र वितरित करने हैं। तहसीलदार सदर रजनीश वाजपेयी ने बताया कि 20 मई से 20 जून तक अभियान चलाना है। सभी लेखपाल, राजस्व निरीक्षक क्षेत्र वार सर्वे कर प्रतिदिन रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर फीड करने के निर्देश दिए गए हैं।

हालांकि अभी सर्वे शुरू नहीं हो सका है। वहीं, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष चौधरी भीमसेन का कहना है कि अकेले लेखपाल सर्वे नहीं कर सकते। इसमें आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पंचायत कर्मियों की मदद ली जाए। उनके पास परिवार रजिस्टर व अन्य साक्ष्य हैं, जिनसें मृतकों की पहचान हो सकेगी। सदर तहसील क्षेत्र में करीब 230 गांव हैं, जिसकी वजह से काम बहुत ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें