फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गाड़ी से आए और बकरा चुरा कर ले गए

Tue, 17 Sep 2024 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में पशु चोर चार पाहिया वाहन से घूम कर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। गांव लालपुर में बकरियां चराने गई एक महिला के सामने ही उसका बकरा चुरा कर ले गए। पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव लालपुर निवासी रीना देवी रविवार की शाम अपनी बकरियां चराने के लिए गांव के बाहर सड़क किनारे गई थीं। करीब 5 बजे जब वह बकरियां चरा रहीं थीं। तभी एक कार कुछ दूरी पर आकर रुकी। उसमें से दो लोग बाहर निकले। जब तक वह कुछ समझ पातीं। एक ने खेत में चर रहा उनका बकरा उठाया और गाड़ी में डाल लिया। रीना ने शोर मचाया, तब तक पशु चोर गाड़ी लेकर काफी दूर जा चुके थे। घटना की जानकारी पर मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। पशु चोरों की क्षेत्र में काफी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। महिला ने पुलिस को गाड़ी का नंबर भी बताया है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें