मैनपुरी के बेवर में लापता किशोर का पिता के पास फोन आया। बेटे ने बताया कि उसे जबरन मंगलामुखी बना दिया है। ये सुनकर पिता के होश उड़ गए। वो रोते हुए थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी कहानी बयां की।
मैनपुरी के बेवर में एक किशोर ने थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रहे पिता को फोन कर बताया कि उसे मंगलामुखी बना दिया गया है। ये बात सुन कर पिता के होश उड़ गए। उन्होंने थाने पहुुंच कर तहरीर दी। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
पीड़िता पिता ने पुलिस को बताया कि उनके नाबालिग पुत्र का 22 जनवरी से कोई पता नहीं लग पा रहा है। मंगलवार को पुत्र ने फोन पर बताया कि उसे बंधक बनाकर पिटाई की जा रही है। कुछ लोगों ने उसे मंगलामुखी बना दिया है। पिता की ओर से पुलिस को एक नाम व कुछ मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस गहनता के साथ जांच में जुटी है।
पिता ने बताया कि 14 वर्षीय पुत्र भागवत कथा में रंगमंच पर अभिनय का काम करता है। 22 जनवरी को घर पर आकर उसने भागवत कार्यक्रम में जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद से पुत्र लापता है। पिता ने पुलिस से पुत्र को सकुशल ढूंढ कर लाने की मांग की है।