फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कैंसर रोग विशेषज्ञ से कैडेट्स की जांच के नाम पर 75 हजार की ठगी

Sun, 28 Jun 2026 01:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। खुद को सैन्य अफसर बताकर साइबर ठग ने शहर के प्रख्यात कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र देव से 75,220 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लॉयर्स कॉलोनी निवासी डॉ. नरेंद्र देव ने पुलिस को बताया कि 24 और 25 जून को उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को सेना का अधिकारी बताते हुए कहा कि वह कुछ कैडेट्स को कैंसर की जांच के लिए उनके क्लीनिक भेजना चाहता है। उसने भरोसा दिलाया कि जांच से पहले सेना की ओर से भुगतान कर दिया जाएगा।
डॉक्टर के सहमत होने पर आरोपी ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की और उन्हें फोनपे एप खोलने के लिए कहा। इसके बाद विभिन्न प्रक्रियाएं पूरी कराते हुए यह विश्वास दिलाया कि रकम उनके खाते में भेजी जा रही है। इसी दौरान उनके भारतीय स्टेट बैंक के खाते से दो बार ऑनलाइन 39,520 रुपये और 35,700 रुपये कट गए। बैंक से कॉल आने पर उन्हें खाते से रकम निकलने की जानकारी हुई, तब उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत कॉल काट दी। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। कॉल करने वाले के नंबर और खातों की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें