फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में अब पूरी तरह शांति कायम, सतर्कता बरकरार

विज्ञापन
कासगंज के सर्कुलर रोड पर तैनात पुलिस बल। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के चलते जिले में पुलिस प्रशासन की निगरानी जारी है। कड़ी सुरक्षा के बीच जिलेभर में शांति कायम है। सेक्टर स्कीम फिलहाल प्रभावी है। डीएम ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनाती स्थल पर ही मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। डीएम और एसपी मजिस्ट्रेटों से दिनभर जिलेभर का हाल जानते रहे। कहीं से भी विरोध की आवाज नहीं उठी।
विज्ञापन

डीएम सीपी सिंह और एसपी सुशील घुले जिलेभर में पैनी नजर बनाए हुए हैं। कड़ी निगरानी की जा रही है। जिले में सतर्कता के बीच शांति बरकरार रही। प्रशासन की सख्ती के चलते पूरे जिले में पूरी तरह शांति है। सोमवार को भी सेक्टर स्कीम लागू रही। प्रशासन फिलहाल ढिलाई नहीं बरतेगा। डीएम और एसपी सोमवार को दिनभर पुलिस प्रशासन द्वारा बनाए गए सेक्टर मजिस्ट्रेटों से जिलेभर का हाल जानते रहे।
मोबाइल टीमें भी दिनभर भ्रमणशील
जिले में भी मोबाइल टीमें सक्रिय की गई हैं। सभी मोबाइल टीमें सोमवार को दिनभर भ्रमण करती रहीं। पूरी तरह संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी की। एसपी सुशील घुले ने सभी थानाध्यक्षों को मोबाइल टीमें सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। खुफिया विभाग भी सक्रिय है। शहर के गली मोहल्लों में सूत्र सक्रिय रखे हैं।
विज्ञापन

सतर्कता रहेगी बरकरार
- जिले में पूरी तरह शांति है, लेकिन सतर्कता पूरी तरह बरकरार रहेगी। प्रत्येक व्यक्ति की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। किसी ने अफवाह फैलाने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई होगी- सीपी सिंह, डीएम।
थानाध्यक्षों को दिए हैं निर्देश
- सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि सक्रियता में कोई ढिलाई न बरतें। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी करते रहें और रात में भी नजर रखें- सुशील घुले, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें