फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए विरोध मामला पुलिस ने बहुजन क्रांति मोर्चा के जिला प्रभारी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के विरोध में बुधवार को आयोजित भारत बंद के आह्वान के दौरान शहर की जमा मस्जिद इलाके में जुलूस निकालते गिरफ्तार किए गए बहुजन क्रांति मोर्चा के जिला प्रभारी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को नामजद करने के साथ ही 12 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बहुजन क्रांति मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को मुस्लिम बस्ती मे बंद का असर रहा। बंद के दौरान बिना अनुमति के जुलूस निकालते समय पुलिस ने जिला प्रभारी बाल कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में जिला प्रभारी के अलावा जिला संयोजक रामबाबू,, दिनेश मौर्य, अनिल कुमार, भीम आर्मी के विशाल को नामजद करने के साथ 12 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बुधवार को जिला प्रभारी को जेल भेज दिया। जबकि शेष अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार दुबे ने बताया कि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी गई हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें