फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। सीएचसी बेवर में तैनात फार्मासिस्ट के घर पर मरीज देखने से मना करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। घायल फार्मासिस्ट ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीएचसी बेवर पर मुकेंद्र सिंह फार्मासिस्ट के रूप में तैनात हैं। बुधवार सुबह वह अस्पताल में ही थे। तभी मोटा रोड निवासी एक युवक उनके पास पहुंचा और घर पर चलकर मरीज देखने की बात कहने लगा। उन्होंने मरीज को अस्पताल लाने को कहा। आरोप है कि इससे नाराज युवक कुछ देर में अपने भाई व अन्य साथियों के साथ पहुंच गया और फार्मासिस्ट पर हमला कर दिया।
एक चाकू भी मारा, जो उसके सिर पर लगा। अन्य कर्मचारियों को आता देख हमलावर बाद में देखने की बात कहकर भाग गए। मामले की मुकेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच करके रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द ही आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल स्टाफ में है आक्रोश
फार्मासिस्ट पर हुए हमले की फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने निंदा की है। एसोसिएशन के महासचिव डॉ. दिनेश मिश्रा ने कहा कि थाना पुलिस मामले में सख्त कार्रवाई करे। यदि कार्रवाई नहीं होगी तो एसोसिएशन के पदाधिकारी एसपी से मुलाकात करेंगे। सीएचसी में तैनात कर्मचारियों ने भी घटना पर आक्रोश जताया है। कर्मचारियों ने आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें