शादी का झांसा देकर हरियाणा के बल्लभगढ़ की युवती से एक साल पहले छाता के एक होटल में दुष्कर्म हुआ। युवती ने शेरगढ़ के युवक पर आरोप लगाते हुए बल्लभगढ़ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
ये भी पढ़ें: यूपीः शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, समझौते के लिए चला पंचायतों का दौर
यह मुकदमा दर्ज होने के बाद कोतवाली छाता भेज दिया गया है। मामला छाता का होने के चलते पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी रमेश प्रसाद भारद्धाज ने बताया कि शेरगढ़ का रहने वाला युवक बल्लभगढ़ में युवती के घर के पास रहता था। युवती के घर आना-जाना भी शुरू कर दिया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एक साल पहले युवक शादी का झांसा देकर छाता लाया और होटल में दुष्कर्म किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जिस होटल में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है उसे खुले अभी एक साल भी नहीं हुआ है। फिर भी रविवार को युवती के बयान लेकर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।