वेंडिंग मशीन का शुभारंभ करने पहुंची एडीए वीसी शुभ्रा सक्सेना व अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
शिल्पग्राम से ताजमहल पूर्वी गेट तक चलने वाली गोल्फ कार्ट के टिकट के लिए आगरा विकास प्राधिकरण ने शिल्पग्राम के मुख्य प्रवेश द्वार पर वेंडिंग मशीन लगाई।
शुक्रवार को एडीए उपाध्यक्ष शुभ्रा सक्सेना ने वेंडिंग मशीन का उदघाटन किया। इस मशीन के शुरू हो जाने से पर्यटक खुद ही गोल्फ कार्ट का टिकट ले पाएंगे। इसके लिए उन्हें कतार में नहीं लगना होगा।
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने एचडीएफसी बैंक से पीपीपी मॉडल पर यह पहली मशीन शिल्पग्राम में लगवाई है। एडीए उपाध्यक्ष शुभ्रा सक्सेना ने कहा कि पर्यटकों को इस मशीन से लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।