कासगंज के लवकुशनगर में टूटी नाली की पुलिया, जिसका निर्माण होना है।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। लवकुश नगर में इंटर ग्लोब स्कूल गली सड़क एवं नाली के निर्माण हुए लगभग एक माह पूर्ण हो गया है। निर्माण पूर्ण करने के बाद इस गली से जुड़े अन्य संपर्क मार्गों के लिए नालियों के ऊपर पुलियों का निर्माण नहीं कराया गया है। जिससे लोगों को दिक्कतें होती हैं। उन्हें दूसरे मार्गों से होकर जाना होता है। लोगों मुख्य गली में जुड़ने वाली सभी संपर्क मार्गों पर पुलिया बनवाए जाने की मांग की ईओ से की है।
इंटर ग्लोब स्कूल गली लव कुशनगर की मुख्य गली है। जो केनरा बैंक से लेकर रेलवे लाइन तक हैं। जिसमें शक्ची तिराहे से रेलवे लाइन तक नाली और सड़क का निर्माण कराया गया। नाली बनवाने से पूर्व संपर्क मार्गों पर जो पुलियां बनी थी उन्हें तोड़ दिया गया। इसके बाद नाली और सड़क तो बन गई, लेकिन गली से जोड़ने वाले मार्गों की पुलियों को नहीं बनाया गया। जिसको लेकर आने जाने वालों को दिक्कतें होती हैं। पुलिया से होकर साइकिल, बाइक आदि नहीं गुजर पाते। उन्हें काफी दूर से अन्य मार्गों से होकर गुजरना होता है।