स्थित गीता ज्ञान भवन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में प्रभु श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंगा
आगरा। यहां पालीवाल पार्क स्थित गीता ज्ञान भवन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को कथा व्यास प्रेम प्रकाश आचार्य ने व्यास पीठ से कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला, गोवर्धन पूजन, माखन चोरी, पूतना वध के साथ छप्पन भोग के महत्व का वर्णन किया। जोगनियां बन आयौ छलिया नंदकिशोर.. श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट बिराज ..., मुझे तुमने दाता बहुत कुछ दिया है.. तेरा शुक्रिया, तेरा शुक्रिया.. आदि भजनों पर श्रद्धाओं ने नृत्य कर वातावरण भक्तिमय बना दिया।
उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर बृजवासियों की रक्षा की और इंद्रदेव के अभिमान को तोड़ा था। गोवर्धन महाराज की झांकी को छप्पनभोग अर्पित कर प्रसाद का वितरण किया गया। यजमान गौरव गर्ग एवं शिवानी गर्ग ने व्यास पूजन किया। बताया कि शनिवार को महारास, कंस वध, गोपी-उद्धव संवाद और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का वर्णन किया जाएगा। इस अवसर पर गोपाल गर्ग, राहुल गर्ग, सोनाली गर्ग, प्रदीप कुमार अग्रवाल, अमित अग्रवाल, राजेश सक्सेना, पूनम गोयल, दिशा गोयल, चिराग गोयल, सरोज गर्ग, सुरभि गोयल, रेखा गर्ग, लक्ष्मी गर्ग, नरेंद्र बंसल, किशोर कुमार आदि मौजूद रहे।